पेटरवार में मना हूल दिवस
बोकारो, जून 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्लस टू हाई स्कूल के मैदान में मंगलवार को आयोजित हूल दिवस के अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक का आयोजन समिति की ओर से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। अपने संबोधन में पूर्व विधायक ने कहा कि हूल दिवस केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास, अस्मिता और संघर्ष की अमर गाथा है। अमर वीर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा वीरांगनाएं फुलो-झानो ने अन्याय, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध जिस साहस के साथ आवाज उठाई, वह आज भी हमें अन्याय के खिलाफ डटकर खड़े होने की प्रेरणा देती है। यह भी पढ़ें- हुल दिवस हमें अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.