बोकारो, जून 8 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल से आए मोतियाबिंद से पीड़ित 14 नेत्र रोगियों का सफल ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया गया। शिविर का शुभारंभ यहां विराजमान साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। इसके बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दयानंद मोदी ने सभी मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन किया। संस्था की ओर से मरीजों को ऑपरेशन की सुविधा पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही दवाइयां, भोजन तथा काला चश्मा भी मुफ्त प्रदान किया गया शिविर में आए मरीजों एवं उनके परिजनों ने चिकित्सालय की इस जनसेवा पहल की सराहना की। यह भी पढ़ें- चक्षु चिकित्...