पेटरवार में दो सड़क हादसों में युवक गंभीर, एक वाहन जब्त
बोकारो, मई 25 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों की मदद से अलग-अलग समय पर पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है। पहली घटना सोमवार की सुबह करीब पांच बजे की है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत रकुवा गांव निवासी बबलू करमाली (17 वर्ष) ओरदाना गांव में आयोजित मंडा पर्व देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.