बोकारो, मार्च 10 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार तथा आस-पास के क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश और ओला वृष्टि से एक और जहां लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली , वही दूसरी ओर बारिश से विभिन्न प्रकार के फसलों की क्षति पहुंची है। पेटरवार व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा व ओला के साथ करीब आधा घंटा तक जमकर बारिश हुई। इस बारिश से आम के मंजर को झाड दिया। महुआ भी गिरना शुरू हो रहा था, ऐसे समय में बारिश होने पर महुआ प्रभावित हो गया। इसके अलावे खेत- बारी में लगे गेहूं, प्याज, टमाटर, गोभी आदि फसलों पर बुरा असर पड़ा। ग्रीष्म ऋतु में होने वाले फसलों पर भी बुरा प्रभाव पड़ा। बेमौसम बारिश के कारण पेटरवार के विभिन्न गांवों में ईंट बना रहे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा, जिसके कारण ईंट बर्बाद हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.