बोकारो, अप्रैल 13 -- पेटरवार। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के ज्येष्ठ पुत्र सह झामुमो बोकारो जिला युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बिनय कपूर रविवार को पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बांगा निवासी निरंजन करमाली एवं ओबरा निवासी पवन कुमार के आवास पर आयोजित सूर्याही पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दोनों स्थानों पर आयोजित सूर्याही पूजा में शामिल होकर भगवान से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की। इस दौरान उन्होंने प्रसाद भी ग्रहण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.