पेटरवार में आधी पानी ने मचाई तबाही, फसल हुई बर्बाद
बोकारो, मार्च 31 -- पेटरवार। पेटरवार तथा आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को दोपहर बाद करीब ढाई बजे तेज हवा, गर्जन, ओले और हुई तेज मूसलाधार बारिश से विभिन्न प्रकार के फसलों की क्षति पहुंची है। पेटरवार व आसपास के क्षेत्रों में तेज हवा,ओले और तेज गर्जन के साथ करीब आधा घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से कई पेड़ गिर गए और खेतों में लगे फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे समय में बारिश होने पर महुआ और आम की फसलें प्रभावित हुई है। इसके अलावे खेत- बारी में लगे गेहूं, प्याज, टमाटर, गोभी आदि फसलों पर भी बुरा असर पड़ा। ग्रीष्म ऋतु में होने वाले फसलों पर भी बुरा प्रभाव पड़ा। प्रखंड के कोह पंचायत के सरला खुर्द में लगाये गए तरबूज की फसल बर्बाद हो गई है। किसान कामेश्वर महतो ने बताया कि 60 डिसमिल जमीन पर तरबूज की खेती की थी और तरबूज की खेती तैयार भी हो गया था, ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.