बोकारो, अप्रैल 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार बाजार टांड स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रधान कार्यालय में प्रखंड भाजपा अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर मुख्य रूप से बोकारो जिला के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रहलाद माहतो, जिला महामंत्री अनिल स्वर्णकार, संजय सिन्हा, पूरब प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर जायसवाल, मुकेश ओझा, मनोज शर्मा, लाल मोहन नायक अजय केवट, चन्द्रशेखर महतो, अमर ज्योति बनर्जी, रोशन खन्ना, निरंजन महतो, रुपेश बनर्जी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.