बोकारो, जून 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया की पूर्व विधायक बबीता देवी ने शनिवार को पेटरवार स्थित प्लस टू हाई स्कूल में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए बनाए गए नवनिर्मित शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। शौचालय का संचालन श्री फाउंडेशन की ओर से किया जाएगा। कार्यक्रम में पहुंचने पर विद्यालय परिवार ने पूर्व विधायक का फूल-माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ एवं पौधा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। अपने संबोधन में बबीता देवी ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विकास विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की उपलब्धता विशेष रूप से छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश...