बोकारो, मार्च 19 -- बेरमो/खेतको, प्रतिनिधि। सीसीएल-बीसीसीएल की बंद व अधूरी परियोजनाओं तथा वन क्षेत्रों से अवैध कोयला खनन व तस्करी को लेकर बोकारो जिला पुलिस-प्रशासन की ओर से समय-समय पर ही सख्ती देखने को मिलती है। इसी क्रम में एसपी हरविन्दर सिंह के निर्देश पर बुधवार को पेटरवार थाना की पुलिस ने सीआईएसएफ के साथ मिलकर सीसीएल की अधूरी पड़ी महत्वाकांक्षी डीआरएंडआरडी यानी दामोदर नदी रेल विपथन परियोजना अंचल अंतर्गत चलकरी-झुंझको में छापामारी की गई। इस दौरान लगभग 40 टन अवैध कोयला बरामद किया। छापामारी के बाद बने गड्ढों को जेसीबी मशीनों से भरवाने का काम भी शुरू किया गया, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। छापामारी की अगुवाई पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने की। कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। हालांकि पुलिस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.