पेटरवार थाना प्रभारी ने अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को किया जब्त
बोकारो, जुलाई 2 -- पेटरवार। राष्ट्रीय उच्च पथ 23 पेटरवार-बोकारो पथ पर सदमा कला गांव के पास पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा ने फील्ड विजिट के दौरान अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर जब्त करने में सफलता पाई। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक बालू लदे ट्रैक्टर को छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा। पेटरवार पुलिस के इस कार्रवाई से बालू के अवैध कारोबार में लगे बालू माफिया और ट्रैक्टर चालकों में हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि सदमा के रास्ते इन दिनों व्यापक पैमाने पर बालू माफिया की ओर से बालू की तस्करी की जा रही है। पेटरवार पुलिस ने अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.