बोकारो, जून 15 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 अंतर्गत पेटरवार प्रखंड की 13 पंचायतों के 65 मतदान केंद्रों पर रविवार को भी विशेष शिविर आयोजित कर एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) से संबंधित मैपिंग कार्य किया गया। शिविर में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा अनमैप्ड मतदाताओं के नामों का सत्यापन एवं मैपिंग की प्रक्रिया पूरी की गई। विशेष शिविरों का निरीक्षण सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी अशोक राम ने किया। उन्होंने विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा कर चल रहे कार्यों की जानकारी ली तथा बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं राजकीयकृत बालिका मध्य विद्यालय में आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण बुंडू पंचायत की मुखिया निरारिका स्वीकृति ने किया। यह भी पढ़ें- छुट्टी के दिन मैपिंग करवाने पहुंचे मतदाता, आज मैपिंग का अंतिम ...