पेटरवार के 13 पंचायतों में एसआईआर के दूसरे चरण की शुरुआत
बोकारो, जून 30 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। गोमिया विधानसभा क्षेत्र संख्या-34 के अंतर्गत आने वाले पेटरवार प्रखंड के 13 पंचायतों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ मंगलवार से कर दिया गया। अभियान के तहत मतदाता सूची के अद्यतन और सत्यापन की प्रक्रिया को गति देने के लिए मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म (गणना पत्रक) का वितरण शुरू किया गया। एसआईआर के दूसरे चरण का विधिवत शुभारंभ गोमिया विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता सुनील चंद्रा ने किया। उन्होंने पेटरवार में मतदाताओं के बीच गणना पत्रक वितरित कर अभियान की शुरुआत की और मतदाताओं से फॉर्म को सही एवं पूर्ण जानकारी के साथ भरकर समय पर जमा करने की अपील की। यह भी पढ़ें- एसआईआर अभियान का शुभारंभ डीसी ने ट्रांसजेंडर मतदाता के घर से किया कार्यक्रम में सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.