बोकारो, अप्रैल 13 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के सदमा कला पंचायत के भेलवाटांड गांव में आगामी 19 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पांच दिवसिय महायज्ञ को सफल बनाने के लिए पेटरवार एवं आस पास के मंदिर समितियों तथा पूजा समितियों की एक विशेष बैठक भेलवा टांड में रविवार की रात्रि में की गई। बैठक में मौजूद विभिन्न पूजा समितियों व मंदिर समितियों ने अपना-अपना भरपूर योगदान देने का निर्णय लिया तथा यज्ञ के कार्यभार को भी संभालने में भागीदारी देंगे की बात कही। इस बैठक में वीणा परिषद मेला टांड , गणेश पूजा समिति खत्री टोला पेटरवार, नवयुवक कलब दुर्गा पूजा समिति मठटोला पेटरवार, दुर्गा पूजा समिति खत्री टोला पेटरवार , मंदिर टोला, दुर्गा मंदिर तेनुचौक पेटरवार, रॉयल कलब बुढ़वा टांड, मनसा मंदिर, केवट टोला पेटरवार, बिशेश्वर धाम प्रखंड कॉलोनी, बजरंग कलब पोड़दाग ...