बोकारो, अप्रैल 16 -- पेटरवार। बोकारो जिला भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज की ओर से पेटरवार निवासी अनिल स्वर्णकार, संजय सिन्हा और रवि शंकर जायसवाल को जिला भाजपा कमेटी में शीर्ष स्थान दिए जाने पर पेटरवार के भाजपाइयों ने खुशी व्यक्त करते हुए तीनों पदाधिकारियों को बधाई दी है। गौरतलब है कि भाजपा जिला कमिटी में संजय सिन्हा को महामंत्री, अनिल स्वर्णकार को उपाध्यक्ष व रवि शंकर जायसवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इन तीनों पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता शांतिलाल जैन, मुकेश ओझा, जग्गू महतो, निरंजन महतो, नागेश्वर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- भाजपा जिला कमेटी का किया गया विस्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...