बोकारो, मार्च 3 -- पेटरवार। पेटरवार पंचायत के जमाबाड़ी में पेटरवार के पूर्व मुखिया उषा प्रभात की अध्यक्षता में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एक दूसरे को रंग अबीर और गले लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। पूर्व मुखिया उषा प्रभात ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। यह लोगों के जीवन में खुशियों का रंग घोलती है। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस त्योहार में सभी गीले शिकवे भूलकर एक-दूसरे के गले लग जाते हैं। होली का त्योहार आपसी सद्भाव का संदेश देता है। और होली नकारात्मकता को जला कर सकारात्मक ऊर्जा अपनाने का पर्व है। इस मौके पर पूर्व मुखिया उषा प्रभात, बरखा पांडेय, सुधा देवी, विद्या देवी , आरती देवी, सोनाली प्रभात, बबली देवी, पूजा देवी, अमर लता देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.