पेटरवार के गुरुजुवा में लगाया गया आयुष्मान शिविर
बोकारो, जून 5 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। पेटरवार पंचायत अंतर्गत गुरुजुवा में गुरुवार को आयुष्मान कार्ड निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया दिनेश गुप्ता ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में पहुंचकर आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पंजीकरण कराया तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। मौके पर मुखिया दिनेश गुप्ता ने कहा कि आयुष्मान योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजना है, जिसके तहत प्रतिवर्ष लाखों रुपये के निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए काफी लाभकारी साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि शिविर में ग्रामीणों की अपेक्षा से अधिक भागीदारी रही, जिसे देखते हुए पंचायत क्षेत्र में पुनः विशेष शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.