बोकारो, अप्रैल 3 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के चरगी पंचायत के तहत पड़ने वाले खुटाहारा गांव में लगे विधुत ट्रांस्फार्मर के पोल में विगत 31 मार्च को आई आंधी के कारण टूट जाने से तीन दिनों से गांव में विद्युत आपूर्ति बंद है, जिस कारण इस गांव के लोग पिछले तीन दिनों से अंधकार के साये में जिंदगी गुजारने को विवश हो गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सहित विद्युत कर्मियों को दे दी है, उसके बावजूद इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नही किये जाने के कारण इस गांव के लोग तीन दिनों से अंधकार में रहने को विवश हो गए हैं। विधुत विभाग के कर्मियों ने सतकर्ता बरतते हुए उक्त गांव की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी है, ताकि कोई अनहोनी घटना नही हो सके। खुंटाहारा के ग्रामीणों ने बताया कि खुटाहारा बस्ती के बीच एक विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.