बोकारो, अप्रैल 1 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के एक चौथाई हिस्से में 24 घंटे बिजली गुल रहने के बाद बुधवार को करीब 3 बजे अपराह्न बिजली मिलने से बिजली उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। 24 घंटे बिजली नही रहने के कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा, लोग चापाकल से पानी लेने के लिए विवश हो गए थे। गौरतलब है कि मंगलवार को करीब अपराह्न 3 बजे आई बारिश और तूफान के कारण पेटरवार के एक चौथाई हिस्से में विधुत आपूर्ति बाधित हो गई। तूफान के कारण पेटरवार के खत्री टोला, रुकाम और बुंडू के कुम्हार टोला में बिजली पोल और तार टूट जाने के कारण पेटरवार का एक चौथाई हिस्सा अंधकार की आगोश में समा गया था। बिजली विभाग के कर्मचारियों के अथक प्रयास के बाद पेटरवार के एक चौथाई हिस्सा में विधुत आपूर्ति बहाल हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...