बोकारो, मार्च 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार एवं आसपास के क्षेत्रों में श्री रामनवमी का त्योहार शुक्रवार को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। क्षेत्र के सभी महावीर मंदिरों में मंत्रोचार के साथ पूजा-अर्चना कर बजरंगबली का झंडा गाड़ा गया और प्रत्येक हिन्दू घरों में भी पूजा अर्चना कर झंडा गाड़ा गया। पेटरवार में बड़े-बड़े महावीरी झंडा, बाजा गाजा व पारम्परिक हथियारों के साथ विशाल जुलूस निकाला गया। पेटरवार प्रखंड के भेलवा टांड, सदमा, पोरदाग, केवट टोला, मठ टोला, खत्री टोला, ठाकुर टोला, वीणा परिषद, महाबीर मंदिर बुंडू के लाइसेंसी व अन्य गैर लाइसेंसी अखाड़ा के साथ जुलूस निकाली गई। बुंडू महाबीर मंदिर, वीणा परिषद, भेलवा टांड और सदमा के अखाड़ा मठ टोला पहुंचे और मठ टोला से खत्री मुहल्ला अखाडा, बंगाली टोला, बक्शी टोला, ठाकुर टोला, पटवा टोला होत...