पेटरवार की यूरी सेठी का अंडर-21 विश्व कोर्फबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन
बोकारो, अगस्त 6 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार के खत्री मोहल्ला की प्रतिभावान खिलाड़ी यूरी सेठी का चयन भारत की अंडर-21 कोर्फबॉल टीम में हुआ है। वह 8 से 16 अगस्त 2026 तक मलेशिया के निलाई स्थित एन-9 एरिना में आयोजित होने वाली अंडर-21 विश्व कोर्फबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यूरी सेठी विशेष कुमार एवं अन्नू सेठी की पुत्री हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही पेटरवार सहित पूरे बोकारो जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेल प्रेमियों, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए यूरी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विश्व चैंपियनशिप में भारत के अलावा मलेशिया, नीदरलैंड, बेल्जियम सहित कई मजबूत अंतरराष्ट्रीय टीमें भाग लेंगी। ऐसे प्रतिष्ठित मंच पर यूरी का चयन उनकी मेहनत, प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण का प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.