पेटरवार की बेटी को मुखिया ने किया सम्मानित
बोकारो, मई 15 -- पेटरवार। प्रखंड के बुंडू पंचायत के सभागार में गुरुवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति ने होली क्रॉस स्कूल बालीडीह के कला संकाय में थर्ड टॉपर स्थान पाने वाली पेटरवार की छात्रा सोनम कुमारी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सोनम कुमारी ने कला संकाय में 94.2 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने पिता सूर्य प्रकाश गुप्ता उर्फ पिंटू, माता अंजू गुप्ता के साथ-साथ पेटरवार का नाम रौशन करने में सफलता हासिल की है। मुखिया ने सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह भी पढ़ें- लीला जानकी में समारोह आयोजित कर विद्यालय के टॉपर विद्यार्थियों को किया सम्मानित यह भी पढ़ें- होलीक्रॉस स्कूल में टॉपर छात्र व अभिभावको को सम्मान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.