बरेली, मार्च 6 -- होली के बाद गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो बुखार के साथ ही पेट दर्द, उलटी, बदहजमी और दस्त के मरीजों की लाइन लग गई। हालांकि ओपीडी में मरीजों का पंजीकरण 2 हजार से कम ही रहा लेकिन फिजिशियन और चेस्ट फिजिशियन को दिखाने के लिए लाइन लगी रही। वहीं इमरजेंसी में बीते दो दिन में 140 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 58 मरीज तो होली के दिन आए। जिला अस्पताल की ओपीडी होली के चलते तीन दिन तक प्रभावित रही थी। होली पर ओपीडी बंद रही और उसके पहले दो दिन तक आधा दिन ओपीडी का संचालन हुआ था। ऐसे में गुरुवार को ओपीडी खुली तो पर्चा काउंटर पर मरीजों की लाइन लग गई। दोपहर 1 बजे तक मरीज पर्चा बनवाने के लिए आते रहे। फिजिशियन के पास पेट संबंधी परेशानी वाले मरीज अधिक आए। वहीं सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.