पेज 6: विद्यालयीय प्रतियोगिताओं में मॉर्डन एकेडमी विजेता बना
लखनऊ, जुलाई 31 -- -फोटो लखनऊ। लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज में दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी छात्र समागम 'ऐन्जलोरम' में 20 नामी विद्यालयों के करीब एक हजार विद्यार्थियों ने 20 विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में स्टार्टअप विचार, विज्ञापन निर्माण, पाककला, चित्रकला, वाद-विवाद, रोबो-कार निर्माण, नुक्कड़ नाटक और मूट कोर्ट जैसी प्रतियोगिताएं हुईं। समारोह में मॉर्डन एकेडमी विद्यालय विजेता,लोरेटो कॉन्वेंट और सेठ एमआर जयपुरिया विद्यालय को संयुक्त रूप से उपविजेता बना। लोरेटो की कम्युनिटी लीडर सिस्टर क्रिस्टीन, प्रिंसिपल सिस्टर सुनीला टोप्पो, हेडमिस्ट्रेस मैडम एल.गोडिन और सेंट एग्नेस लोरेटो डे स्कूल की प्रिंसिपल मैडम डी. बनी आदि मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.