लखनऊ, जुलाई 24 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल ने छह मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान फर्जी टिकट पर यात्रा करते हुए 84 यात्री पकड़े गए। इसमें से 33 से मौके पर ही जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया। शेष को आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया गया।

डीआरएम और सीनियर डीसीएम का निर्देश डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन और सीनियर डीसीएम अरिजीत सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस, 19038 अवध एक्सप्रेस, 20104 लखनऊ-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, 22537 डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस और 15065 बेतिया एक्सप्रेस में कई यात्री अनियमित पाए गए। सबसे ज्यादा गड़बड़ी फर्जी और दूसरे के नाम की आरक्षित टिकट पर या...