मथुरा, दिसम्बर 17 -- यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर बयानबाज का भी दौर जारी हो गया है। कुछ लोग हादसे के बाद मौके पर पहुंची मदद को लेकर पुलिस और प्रशासन की सराहना कर रहे हैं तो कोई बोल रहा है कि समय पर मदद मिल जाती तो कई लोगों की जान बच सकती थी। हालांकि हकीकत ये है कि पुलिस और प्रशासन ने तत्काल मदद मौके पर भेजी और खुद भी पहुंचे। हादसे को लेकर सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। कहीं जलती हुई गाड़ियों के वीडियो चल रहे हैं तो कहीं पर आग के बाद पड़े वाहनों के पुर्जों के फोटो शेयर किए जा रहे हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी भी शुरू हो गई है। कुछ लोग कह रहे हैं यदि हादसे के बाद तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू हो जाते तो मृतकों की संख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.