समस्तीपुर, फरवरी 22 -- सरायरंजन। प्रखंड क्षेत्र के तिसवारा पाठशाला स्थित पूर्व मंत्री स्व. रामविलास मिश्र के समाधि स्थल पर रविवार को प्रखंड स्तरीय जनसुराज कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्रत्याशी सजन कुमार मिश्र ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा की हमलोग चुनाव में कुछ वोटों से पिछड़े हैं। अब आगे की रणनीति तैयार कर हर पंचायत के हर गांव में लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा की विधानसभा में अधिक से अधिक सदस्य बनाया जाएगा। इसके लिए हमलोग हर वर्ग के महिलाओं, युवाओं, युवतियों को जोड़ने का काम करेंगे। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.