सीतामढ़ी, मार्च 18 -- जाम व अतिक्रमण पर सख्त हुए डीएम, शहर में चलेंगे विशेष अभियान सीतामढ़ी, सीतामढ़ी प्रतिनिधि। शहर में बढ़ती यातायात जाम और अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रिची पांडेय ने मंगलवार को मेहसौल चौक, स्टेशन रोड, किरण चौक सहित प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क किनारे अतिक्रमण, अनियंत्रित पार्किंग, ठेला-फेरीवालों की अव्यवस्था, झूलते विद्युत तार और सफाई की कमी जाम के मुख्य कारण पाया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर लगे अवैध पोस्टर-बैनर हटाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही एसडीओ व एसडीपीओ को संयुक्त अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया।नगर आयुक्त को सड़क एवं नालियों का नियमित सफाई सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.