पेज-2 लीड बोर्ड रिजल्ट...बेहतर संसाधनों के बावजूद प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर
गुड़गांव, मई 12 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। बेहतर स्कूल, आधुनिक संसाधन और शिक्षा हब की पहचान रखने वाला गुरुग्राम इस बार हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सका। जिले का परिणाम प्रदेश के औसत से नीचे रहा, जबकि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि शहर और गांव के बीच बढ़ता शैक्षणिक अंतर, सरकारी स्कूलों का कमजोर परिणाम और परीक्षा तैयारी का दबाव जिले के प्रदर्शन पर असर डाल रहा है। दूसरी ओर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को घंटों तक तकनीकी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। हरियाणा बोर्ड द्वारा 12वीं का परीक्षा परिणाम अचानक जारी किए जाने के बाद गुरुग्राम में हजारों छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशानी में नजर आए। रिजल्ट जारी होते ही बोर्ड की वेबसाइट पर इतना अधिक ट्रैफिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.