रामगढ़, अप्रैल 22 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड क्षेत्र भीषण गर्मी का कहर जारी है। पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र का तापमान 42 डिग्री से अधिक देखा जा रहा है। बुधवार को लू लगने से डुंडीगाछी गांव गांव के 60 वर्षीय लालू ठाकुर की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि लालू ठाकुर अपने रिश्तेदार का शादी कार्ड बांटने के सिलसिले में घर से बाहर निकले थे। इसी बीच उन्हें लू लग गई। परिजनों के अनुसार घर लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे तेज बुखार के साथ चक्कर और कमजोरी की शिकायत हुई। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- खेती पर गर्मी की मार, मिट्टी सूखी, फसल बचाने में जुटे किसान घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गर्मी के दौरान जरूरी इंतजाम करने और लोगों को जागरूक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.