मुंगेर, जून 25 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। बुधवार का सूरज मुंगेर के लिए अशुभ साबित हुआ। गंगा की उफनती धाराओं ने एक साथ छह मासूम जिंदगियों को लील लिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दो घाटों पर हुए दिल दहलाने वाले हादसों में पांच बेटियां और एक किशोर डूब गए। गंगा किनारे उठती चीत्कारों ने हर आंख को नम कर दिया। --- यह भी पढ़ें- पूरा घर बर्बाद हो गइले हो बाबू. हमरो ले चलो ऊपरएक-दूसरे को बचाने में समा गईं पांच बहनें, बघचपरा में पसरा सन्नाटा: पहली घटना बघचपरा घाट पर हुई। सुबह करीब आठ बजे क्रांति पासवान की चार बेटियां संगीता, विनीता, सोनाली और संध्या अपनी चचेरी बहन हिना कुमारी के साथ गंगा स्नान को गई थीं। नहाते-नहाते एक बहन का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के लिए एक-एक कर पांचों बहनें तेज धार में उतरती चली गईं और देखते ही देखते गंगा की...