लखीमपुरखीरी, जुलाई 14 -- नीमगांव थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह एक रेप पीड़िता का शव उसी के घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर नीमगांव पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल से करवाया जा रहा है। नीमगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दलित किशोरी से रेप का मामला पांच जुलाई को सामने आया था। किशोरी ने गांव के ही एक दूसरे समुदाय के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सात जुलाई को केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी अभी जेल में है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि, पेड़ पर लटका मिला था युवक का शव तभी सोमवार सुबह सूचना मिली कि रेप पीड़िता का शव उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ पाया गया है। सूचना पर पहु...