बोकारो, जून 28 -- बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड अंतर्गत तिलैया पंचायत के कारीपानी गांव में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। शराब के नशे में धुत्त बेटे अर्जुन करमाली (30 वर्ष) ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता जयलाल करमाली (63 वर्ष) की टांगी (कुल्हाड़ी) से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने आरोपी को वहीं पर ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी अनुसार अर्जुन करमाली शुक्रवार रात अपने मामा के घर पारिवारिक समारोह से शराब सेवन कर घर लौटा था। उसकी हालत देखकर पिता ने उसे शराब की लत छोड़ने और परिवार की जिम्मेदारियों को समझने की नसीहत दी। बताया जाता है कि पिता ने यह भी कहा कि उसकी नशे की आदत के कारण पत्नी भी उसे छोड़कर मायके चली गई है। इसी बात से नाराज होकर अर्जुन आग-बबूला...