हजारीबाग, जनवरी 2 -- बरही प्रतिनिधि। नये वर्ष के पहले दिन सड़क पर घायल स्कूटी सवार को अस्पताल पहुंचाने वाले सफाउल रहमान की लोगों ने सराहना की है। 1 जनवरी गुरुवार की रात 8 बजे बरही पोस्ट ऑफिस के पास एक स्कूटी सवार गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इसी बीच अपनी बाइक से घर जा रहे बरही के सफाउल रहमान ने घायल पड़े युवक को देखा और घायल को तत्काल इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घायल व्यक्ति की पहचान अविनाश कुमार पूर्व मैनेजर जियो स्मार्ट प्वाइंट बरही के रूप हुई। अविनाश कुमार का ट्रांसफर एक सप्ताह पूर्व गिरिडीह में हो गया था। वह अपने काम से गिरीडीह से बरही आए थे और स्कूटी से जियो स्मार्ट प्वाइंट जा रहे थे। स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर बने गड्ढे में चली गई और वह गिरकर घायल हो गए। जियो स्मार्ट प्वाइंट बर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.