शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- फोटो::: 06 फोटो::: 07 --- 100 के करीब चौक चौतवाली क्षेत्र में सर्राफा की दुकानें 50 के करीब सदर बाजार क्षेत्र में हैं आभूषण की दुकानें ---- शाहजहांपुर, संवाददाता। सोने-चांदी की रिकॉर्ड कीमतों ने सर्राफा कारोबार की रफ्तार थाम दी है। सहालग के सीजन में भी जेवर गढ़ने वाले कारीगरों के हाथ हफ्तों से खाली हैं। हालात ऐसे हैं कि जिले के करीब 75 फीसदी कारीगर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। शहर के सदर बाजार में खुदरा और चौक कोतवाली क्षेत्र में होलसेल सर्राफा दुकानों पर सन्नाटा पसरा है। कवि तिराहे से स्टेशन मार्ग पर स्थित दोनों प्रमुख ज्वेलरी शोरूम में भी गिने-चुने ग्राहक ही पहुंच रहे हैं। सर्राफों के मुताबिक सोना और चांदी दोनों की कीमतें लगातार ऊंचाई पर हैं, जिससे न खरीद हो रही है और न बिकवाली। लोगों को सोना तीन लाख और चांदी पांच...