फिरोजाबाद, जून 23 -- लखनऊ में हुई अग्निकांड की घटना के बाद कांच नगरी में जिला प्रशासन हरकत में आ गया। प्रशासन ने शहर की रिहायशी इलाके में कॉमर्शियल गतिविधियों की जांच को लेकर आधा दर्जन टीम गठित कर दी। प्रशासनिक टीमों ने शहर में कोचिंग सेंटरों पर छापा मार कार्यवाही शुरू कर दी। अनियमित तरीके से संचालित हो रही एक लाइब्रेरी और एक कोचिंग सेंटर को सील कर दिया। शहर में कोचिंग सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया। अनेक संचालक अपनी कोचिंग सेंटरों पर ताला लगाकर गायब हो गए। मंगलवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे के नेतृत्व में प्रशासन की टीम जांच पड़ताल करने के लिए शहर में निकली। यह भी पढ़ें- लखनऊ अग्निकांड: स्कूल, कोचिंग व अस्पतालों के जांच की उठी मांग प्रशासनिक टीम ने नगर में स्टेशन रोड स्थित झा क्लासेस पर छापा मारा। कोचिंग पर अवकाश के चलते ...