शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- फोटो 04::बरेली मोड़ स्थित जलालाबाद रोड पर विद्या प्लाई फैक्ट्री में लगी आग। फोटो 07: हादसे के बाद बुधवार की दोपहर भी फैक्ट्री में बंदर कूदते रहे। शाहजहांपुर, संवाददाता। शहर के बरेली मोड़ स्थित जलालाबाद रोड पर बुधवार तड़के विद्या प्लाई फैक्ट्री में बंदरों के उछल-कूद से हुए शॉर्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि उसे पूरी तरह काबू में करने में करीब 12 घंटे लग गए। घटना में फैक्ट्री संचालक को भारी नुकसान हुआ है। बुधवार तड़के फैक्ट्री परिसर में बंदरों की गतिविधियों के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे लकड़ी और प्लाई से भरे हिस्से में आग भड़क गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। शुरुआत में तीन फायर ट...