शाहजहांपुर, मई 8 -- मदनापुर (शाहजहांपुर), संवाददाता। मदनापुर थाना क्षेत्र में बारात से लौटे युवक की नुकीले हथियार से सिर पर वारकर हत्या कर दी गई। युवक का शव गुरुवार दोपहर गांव के बाहर यूकेलिप्टस के खेत में पड़ा मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। देर रात तक मामले में तहरीर नहीं दी गई थी। थाना क्षेत्र के गांव चंदअडगपुर निवासी 19 वर्षीय हरिओम पुत्र स्वर्गीय रामशरण बुधवार शाम पड़ोसी गांव रामनगर निवासी रवि कुमार की बारात में डीजे लेकर अपनी पिकअप से मिर्जापुर थाना क्षेत्र के बहरिया गांव गया था। देर रात डीजे लेकर वह वापस लौट आया था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब चार बजे हरिओम की अपने बड़े भाई दिनेश कुमार से फोन पर बात हुई थी। उसने बताया था कि वह रामनगर गांव वापस आ गया है। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.