शाहजहांपुर, जनवरी 22 -- फोटो 20:: बरेली मोड़ क्षेत्र की एक दुकान पर बुधवार की देर रात तक पतंग बिकती रही। फोटो 21:: चौक कोतवाली क्षेत्र की दुकान पर पतंग खरीदती युवतियां व महिलाएं। शाहजहांपुर, संवाददाता। बसंत पंचमी आज है। इस अवसर पर आज जिले में पतंगबाजी को लेकर उत्साह चरम पर है। पर्व से एक दिन पहले ही सुबह से शाम तक पतंग की दुकानों पर भीड़ लगी रही। सदर बाजार, चौक, केरूगंज, बरेली मोड़ समेत कई इलाकों में दुकानदारों ने रंग-बिरंगी और नए डिजाइन की पतंगों से दुकानें सजा लीं। बच्चों में खासा उत्साह देखा गया, जो घर के बड़ों के साथ सुबह से ही पतंग खरीदने निकल पड़े। देर रात तक बाजारों में खरीदारी होती रही। हालांकि, पतंगबाजी के इस उत्सव के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ जाती है। हर साल बसंत पंचमी के आसपास पतंग उड़ाते समय हादसों की घटनाएं सामने आती ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.