हाजीपुर, मार्च 16 -- हाजीपुर । निज संवाददाता जिला प्रशासन ने नगरीय क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है। पिछले दिनों भी लगातार सघन रूप से अभियान चलाया गया था। सोमवार को हाजीपुर नगर परिषद की टीम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बीएसएनएल गोलंबर से उमेश सिनेमा रोड होते हुए स्टेशन चौक तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के क्रम में अतिक्रमणकारियों पर कुल 2400 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। अतिक्रमणकारियों के कुछ सामानों की जब्त भी किया गया। अभियान का नेतृत्व डीपीओ नमामि गंगे, वैशाली मुनेश कुमार ने किया। टीम में शामिल अधिकारियों ने अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि भवि...