पेज तीन-तारापुर में आंधी-पानी की चपेट में आकर गिरा विशाल पेड़,
मुंगेर, जून 18 -- तारापुर,निज संवाददाता। सुल्तानगंज-देवघर मुख्य सड़क मार्ग पर माधोडीह गिंव स्थित हरपुर थाना क्षेत्र के समीप गुरुवार की संध्या करीब चार बजे आई आए तेज आंधी-पानी के दौरान सड़क किनारे खड़ा गुलमोहर एवं शीशम का विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से सड़क किनारे लगा बिजली का पोल भी टूटकर सड़क पर धराशाही हो गया। जिसके बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई तथा मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गयी । पेड़ गिरने से सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े यात्री एवं मालवाहक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मुख्य मार्ग अवरुद्ध होने के कारण छोटे वाहनों का दबाव ग्रामीण सड़कों पर बढ़ गया, जिससे वहां भी जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। लगातार दूसरे दिन हुई ऐसी घटनाओं ने सड़क किनारे खड़े पुराने एवं जर्जर पेड़ों की स्थिति को लेकर लोगों की चिंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.