गोंडा, मार्च 1 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित किताब की दुकान में शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखी कॉपियां, किताबें और स्टेशनरी का सामान जलकर राख हो गया। दुकानदार के अनुसार अग्निकांड में लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार शास्त्री बुक डिपो के संचालक महेश कुमार पाण्डेय शनिवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद करवाई और पास की दुकानों में रखे अग्निशमन यंत्रों तथा पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर कोतवाली इटियाथोक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कस्बे के दो दर्जन से अधिक दुकानदारों और पुलिसकर्मियों की कड़ी मशक...