पेज तीन की लीड- अब निजी अस्पतालों में भी अनिवार्य होगी आभा आईडी
मुंगेर, अगस्त 22 -- मुंगेर, निज संवाददाता।राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह हाईटेक और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब सरकारी अस्पतालों की तर्ज पर निजी स्वास्थ्य सुविधाओं में भी मरीजों के इलाज के लिए 'आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट' यानी आभा आईडी अनिवार्य की जा रही है। इसकी शुरुआत जिले में आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध निजी अस्पतालों से की जा रही है, जिसके बाद इसे सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों में लागू किया जाएगा।
डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की बनेगी डिजिटल पंजीः डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम को मजबूत करने और सभी सुविधाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों का एकीकरण तेज कर दिया गया है। आयुष्मान योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक ज्योति कुमारी ने बताया कि जिले के सभी निजी व सरकारी स्वास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.