हाजीपुर, अप्रैल 13 -- हाजीपुर। निज संवाददाता वैशली जिले में गेहूं की खेती सभी 16 प्रखंडों के गांवों में होती है। अन्य फसलों की तुलना में किसान सबसे अधिक गेहूं की खेती करते हैं। अच्छे किस्म के बीज की कीमत अधिक होने के अलावा मजदूरी अधिक बढ़ जाने के कारण गेहूं की फसल लगाने में किसानों को काफी अधिक पूंजी लगानी पड़ रही है। फसल की सिंचाई पहले से काफी मंहगी हो गई है। पहले किसानों को प्रति एकड़ गेहूं की बुआई से लेकर कटनी तक लगभग 13 हजार रुपए खर्च होता था। अब वह 18 से 20 हजार रुपए खर्च हो रहा है। बावजूद इसके गेहूं की खेती में अच्छा मुनाफा मिल रहा है। हाजीपुर प्रखंड के सेंदुआरी गांव के किसान अर्जुन राय ने बताया कि इस वर्ष गेहूं में जितनी राशि लगाई गई उस हिसाब से उत्पादन नहीं हो पाया। पहले से बीज काफी महंगा हो गया है। जमीन की उर्वरा शक्ति दिनोंदिन क...