पेज चार का फ्लायर- राजेंद्र पुल पर दोहरीकरण कार्य पूरा, आज से किऊल-दानापुर रेलखंड पर परिचालन सामान्य
मुंगेर, अक्टूबर 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। ईस्ट सेंट्रल रेलवे के अधीन दानापुर मंडल क्षेत्र के राजेंद्र पुल स्टेशन पर नए पुल को डबल लाइन से जोड़ने और दिनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के बीच मुख्य लाइन कनेक्शन का काम रविवार को पूरा हो गया। इसके साथ ही किऊल-दानापुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अब सामान्य होने की उम्मीद है। बीते 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चले 14 दिवसीय प्री-एनआई और एनआई कार्य के कारण जमालपुर, मुंगेर, भागलपुर और किऊल के यात्रियों को भी रेल परिचालन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान ईसीआर और पूर्व रेलवे की कुल 338 ट्रेन सेवाएं रद्द तथा 382 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई गईं। यह जानकारी सीपीआरओ सरस्वती चंद्रा ने दी है। उन्होंने बताया कि परिचालन दक्षता और रेलखंड की क्षमता बढ़ाने की दिशा में पूर्व मध्य रेल ने मोकामा-रामपुर डुमर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.