बोकारो, जुलाई 3 -- सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत एकेके ओसीपी यानी खासमहल-कोनार परियोजना में खदान विस्तार के लिए परियोजना से सटे बरवाबेड़ा गांव की शिफ्टिंग और विस्थापन को लेकर बेरमो सीओ संजीत कुमार की अध्यक्षता में करगली आफिसर्स क्लब में गुरुवार को बैठक की गई। माइंस विस्तार के लिए ग्रामीणों को नए पुनर्वास स्थल फेज टू पर बसाने, मुआवजा का भुगतान और सुविधाओं को सुनिश्चित करने पर प्रशासन और अधिकारियों के बीच वार्ता की गई। बरवाबेड़ा गांव के करीब 80 घरों को पहले फेज में शिफ्ट कर हॉल रोड को शिफ्ट करना है। इसके लिए प्रबंधन ने 80 व्यक्तियों के लिए प्लाटिंग कर दी है। यह भी पढ़ें- जरीडीह पूर्वी-पश्चिमी में बिजली-पानी के लिए सौंपा गया ज्ञापन सीओ ने कहा कि परियोजना के विस्तार में रैयत सहयोग करें। पीओ सुमेधानंदन ने कहा कि सभी के सहयोग से जल्द शिफ्टि...