बोकारो, अप्रैल 2 -- बेरमो/गोमिया, प्रतिनिधि।केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार लेबर कोड का 1 अप्रैल को लागू होने के खिलाफ बेरमो कोयलांचल-ऊर्जांचल में विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से काला दिवस मनाया गया। सीसीाएल ढोरी, बीएंडके व कथारा प्रक्षेत्र की विभिन्न कोलियरियों में मजदूरों के बीच जाकर श्रमिक नेताओं ने इस लेबर कोड से अहित को बताया। कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर में एटक नेता सह जेबीसीसीआई मेम्बर लखन लाल महतो ने कहा कि इस लेबर कोड को वापस लेना होगा। 150 साल का त्याग, तपस्या, बलिदान और संघर्ष कर मजदूरों के हित में श्रम कानून बनाए गए थे। परंतु केंद्र की मोदी सरकार ने उन श्रम कानूनों को खत्म कर मालिकों के पक्ष में यह चार लेबर कोड बनाया। परंतु इस लेबर कोड को वापस लिए जाने तक लड़ाई जारी रहेगी। मजदूरों से उनका हक-अधिकार छिनने का हक किसी को नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.