पेज की लीड: ईडी-सीबीआई के खिलाफ माकपा का जगह-जगह प्रदर्शन
बोकारो, मई 29 -- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापामारी के विरोध में देशव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को माकपा गोमिया प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में स्वांग स्थित माकपा कार्यालय के समीप ईडी निदेशक का पुतला दहन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईडी एवं सीबीआई के कथित राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- कॉमरेड पिनराई विजयन के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के विरोध में वामदलों ने भरी हुंकारछापामारी का विरोध माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय एवं कांग्रेस की संयुक्त साजिश के तहत वामपंथी दलों और लाल झंडे को बदनाम करने की नीयत से पिनरई विजयन के आवास पर ईडी की छापामारी कराई गई। दावा किया कि वामपंथी दलों के नेताओं पर आज त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.