कोडरमा, अप्रैल 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्रों में आए दिन लगने वाले जाम से निपटारा के लिए प्रशासन सजग हो गया है। डीसी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रभारी एसडीओ ओमप्रकार मंडल की अध्यक्षता में झुमरी तिलैया नगर पर्षद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायत की एक बैठक हुई। बैठक में अध्यक्ष सीओ, नगर प्रशासक और डीटीओ शामिल हुए। शहरी क्षेत्र को जाम से मुक्त करने के लिए रणनीति बनाई गई। इस मौके पर झुमरी तिलैया, कोडरमा और डोमचांच में आए दिन लगने वाले जाम, जहां तहां लगने वाले ठेले, सब्जी दुकान और टोटो परिचालन पर व्यापक चर्चा कर कई निर्णय लिए गए। झुमरी तिलैया शहर में सब्जी मंडी को अशोका होटल के पीछे ले जाने और वहां जगह अलॉट करने पर विचार विमर्श किया गया। झुमरी तिलैया स्टेशन रोड को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्णय लिया गया। वही भीड़-भाड़ वाले इला...