कोडरमा, दिसम्बर 26 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। जंगलों के संरक्षण एवं संवर्द्धन का संदेश देने के उद्देश्य से मरकच्चो प्रखंड के सुदूरवर्ती सिमरकुंडी जंगल में वन विभाग के सौजन्य से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज मुख्य अतिथि के रूप में तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी सौमित्र शुक्ला विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जंगल के बीचों-बीच निर्मित वेदी पर ग्रामीणों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा वनों की रक्षा का सामूहिक संकल्प लिया गया। इसके पश्चात उपायुक्त, वन प्रमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी हुलास महतो, पर्यावरणविद् डॉ. मनोज कुमार, सुरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर वन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रामीणों से संवाद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.