कोडरमा, मार्च 20 -- कोडरमा, निज संवाददाता। रोटरी क्लब कोडरमा द्वारा रोटरी इंटरनेशनल के "वॉटर, सैनिटेशन एंड हाइजीन" थीम के तहत क्लब परिसर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जल संरक्षण, जल संचयन और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में रोटरी के पूर्व अध्यक्ष महेश दारूका ने जल संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर गहन विचार रखते हुए कहा कि पानी के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है, इसलिए इसके संरक्षण और समुचित उपयोग के लिए समाज में व्यापक जागरूकता जरूरी है। वहीं क्लब अध्यक्ष रोटेरियन संतोष सिन्हा ने सभी सदस्यों को रोटरी इंटरनेशनल के विजन से अवगत कराया और बताया कि मार्च माह को "वॉटर, सैनिटेशन एंड हाइजीन मंथ" के रूप में मनाया जाता है।बैठक में निर्णय लिया गया कि रोटरी क्लब कोडरमा द्वारा जल संरक्षण, स्वच्छता और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.